Home » उत्तर प्रदेश » प्रशिक्षण महाअभियान में सांसद जगदंबिका पाल का संबोधन, कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर पहुंचाने का आह्वान

प्रशिक्षण महाअभियान में सांसद जगदंबिका पाल का संबोधन, कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर पहुंचाने का आह्वान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नौगढ़/सिद्धार्थनगर   : 3 / मई / 2026 :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन जय किसान इंटर कॉलेज, सकतपुर सनई में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में नौगढ़ नगर मंडल एवं जोगिया मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य ने की।
अपने संबोधन में सांसद ने पार्टी की विचारधारा और ‘अंत्योदय’ की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना ही भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है, जिसका श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है।

 

सांसद ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। वहीं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक सशक्त राज्य के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने प्रशिक्षण महाअभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वर्ग प्रभारी तेजू विश्वकर्मा, संयोजक फूलचंद जैसवाल, जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य, फतेह बहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष नौगढ़ सतीश रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष जोगिया राजेश, महेंद्र लोधी, अनूप सिंह, देवेंद्र सिंह, सतीश चौबे, देवेंद्र तिवारी, राजेंद्र त्रिपाठी, धर्मेंद्र गौड़, श्याम सुंदर मित्तल, बबलू श्रीवास्तव और विनीता चतुर्वेदी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment