ब्रजभूमि को मांस-मदिरा मुक्त करने के संकल्प के साथ निकली पदयात्रा का हाथरस में भव्य स्वागत

दुष्यंत पचौरी हाथरस

 

 

हाथरस : 5 / मई / 2026 :  ब्रजभूमि को मांस-मदिरा मुक्त घोषित करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा वृंदावन से लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय तक पदयात्रा निकाली जा रही है। इस पदयात्रा में 21,000 ब्रजवासियों के हस्ताक्षर शामिल किए गए हैं, जो ब्रज क्षेत्र को मांस एवं मदिरा मुक्त घोषित करने की मांग को दर्शाते हैं।

यात्रा के हाथरस पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह पदयात्रा युवाओं और सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ब्रजभूमि के 84 कोस क्षेत्र को पूर्ण रूप से मांस एवं मदिरा प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जाए।

 

इस दौरान जिला संगठन मंत्री देवराज कर्मयोगी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख चेतन यादव, प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुशवाह एवं नगर गौ रक्षा प्रमुख नवीन वर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पदयात्रा में श्री बवंडर बाबा, योगी राजपूत (गौ सेवक, मथुरा), जग्गा कर्मयोगी (वृंदावन), अमित (धर्म प्रचार-प्रसार प्रमुख, प्रखंड गोवर्धन), सतनाम, अनुज राजपूत, हर्षित सहित अनेक धर्म रक्षक शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रभु श्रीराम से यात्रा की सफलता की कामना करते हुए इसे जन-जागरूकता का महत्वपूर्ण अभियान बताया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment