दुष्यंत पचौरी , हाथरस
हाथरस : 5 / मई / 2026 : अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन हिंदुओं के लिए वरदान और “घुसपैठियों व जेहादियों” के लिए अभिशाप साबित होगा।
महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल के मतदाताओं ने भारी मतदान के जरिए पूर्ववर्ती सरकार के खिलाफ अपना निर्णय सुनाया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने वाले मतदाताओं को बधाई देते हुए इसे राजनीतिक बदलाव का संकेत बताया।

प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व और नीतियों ने मतदाताओं में आत्मविश्वास जगाया, जिससे मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने में भारतीय निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।
साथ ही, असम में हिमांता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा की वापसी पर भी खुशी जताई गई और इसे जनसमर्थन का प्रमाण बताया गया। पश्चिम बंगाल में भाजपा के उभरते नेतृत्व, विशेषकर शुभेंदु अधिकारी को भी बधाई दी गई।

हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने पांच राज्यों के चुनाव परिणामों को राष्ट्रवाद और राजनीतिक परिवर्तन का संकेत बताते हुए कहा कि आने वाले समय में इन राज्यों में नई नीतियों के माध्यम से बदलाव देखने को मिलेगा।
![]()
