लेंटर गिरने से मचा हड़कंप, कई मजदूर घायल

बुगरासी : 6 / मई / 2026 :  बुगरासी कस्बे के बेरी वाले मोहल्ले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन मकान में जीने की ममटी का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय वहां काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान मालिक महबूब के मकान में लेंटर डाला जा रहा था। आरोप है कि लेंटर के नीचे लगाई गई सपोर्ट कमजोर थी। मकान मालिक द्वारा कई बार कहने के बावजूद मिस्त्री ने सपोर्ट नहीं बदली, जिसके चलते यह हादसा हो गया।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घायल मजदूरों को आनन-फानन में कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी मजदूरों को घर भेज दिया गया।

मामले में मिस्त्री की लापरवाही सामने आने के बाद कस्बे के संभ्रांत लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। फिलहाल किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment