7 दिन से गांव में नहीं लाइट ,विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते लोग अंधेरे में रहने को मजबूर ,छोटे बच्चों की आ रही आफत। विभाग के उच्च अधिकारी मुंदें पड़े हैं आंखें , फोन उठाने में भी पड़ता है जोर। सरकार की पहल हर घर बिजली योजना को भी लगा रहे पलीता।

बुलंदशहर/ खुर्जा : : 6 / मई / 2026 : आपको बता दें कि बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र के पालरा फीडर के गांव हमीरपुर में बीते 7 दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं हुई है साथ ही बादशाहपुर पचगांई के भी आधे हिस्से में बिजली नहीं है लेकिन बिजली विभाग इतना समय बीत जाने के बाद भी बिजली व्यवस्था को चालू करने में नाकाम रहा है।
इस विषय पर जब अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग पूजा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंगलवार को ही विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी लेकिन आज बुधवार शाम तक विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाई। इस कारण गांव के लोगों में रोज व्याप्त है तथा लोगों ने कहा कि यदि आज लाइट नहीं आती है तो कल बिजली घर का घेराब दोनों गांव के लोग मिलकर करेंगे और जब तक बिजली नहीं होती तब तक अधिशासी अभियंता तथा अन्य अधिकारियों के कमरों में भी लाइट नहीं जलते दी जाएगी।
गांव में बिजली न पहुंचने की वजह से बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं और छोटे बच्चों की तो हालत ही खराब है जो बुजुर्ग है वह भी परेशान है आखिर क्यों नहीं करवा रहे हैं उच्च अधिकारी इस कार्य को पूर्ण। ग्रामीण ने बताया कि अधिशासी अभियंता फोन तक नहीं उठाते हैं 10 बार करो तब एक बार फोन उठाते है और अधीक्षण अभियंता ने भी फोन नहीं उठाया जिसकी पुष्टि हमारी टीम ने भी की।
जब केआरजे समाचार की तरफ से फोन मिलाया तो अधिशासी अभियंता का फोन नहीं उठा और वहां जाकर ही बात की गई। सरकार की योजना है कि हर- घर बिजली पहुंचाई जाए और यदि कोई दिक्कत है तो उसका तुरंत निराकरण हो ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा विद्युत विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर निर्देशित करते रहते हैं कि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी ना हो लेकिन सरकारी अधिकारी और कर्मचारी काम करने को तैयार नहीं है इस प्रकार की व्यवस्था लोगों को सरकार और अधिकारियों के प्रति विरोध उत्पन्न करती है।
![]()
