Home » उत्तर प्रदेश » सेवा की मिसाल: दिव्यांगों ने संभाली प्यासों की जिम्मेदारी, जीएम-डीआरएम ने की सराहना

सेवा की मिसाल: दिव्यांगों ने संभाली प्यासों की जिम्मेदारी, जीएम-डीआरएम ने की सराहना

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

सासनी : 8 / मई / 2026 :  भीषण गर्मी और तपती लू के बीच जहां लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तिकरण सेवा संस्था के दिव्यांग कार्यकर्ता मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं। संस्था के बैनर तले पिछले 17 दिनों से हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को उनकी सीट तक शीतल जल पहुंचाकर प्यास बुझाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

दिव्यांग कार्यकर्ताओं की इस निस्वार्थ सेवा भावना को देखकर रेलवे के उच्च अधिकारी भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। हाल ही में निरीक्षण पर पहुंचे उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल सिंह और डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने जब दिव्यांगों को यात्रियों की सेवा में जुटा देखा तो उन्होंने टीम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। अधिकारियों ने कहा कि शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दूसरों के प्रति ऐसी संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणादायक है।

जीएम नरेश पाल सिंह ने कहा कि यह सेवा केवल यात्रियों की प्यास ही नहीं बुझा रही, बल्कि मानवता और करुणा की भावना को भी जीवित रख रही है। संस्था के संस्थापक ने बताया कि गर्मी के मौसम में कई यात्री पानी लेने के लिए चलती ट्रेन से उतरने या चढ़ने का प्रयास करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को उनकी सीट और खिड़की तक शीतल जल उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि संभावित रेल दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

इस निःशुल्क सेवा शिविर को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। सेवा कार्य में संतोष तोमर, जिलाध्यक्ष निर्भय गुप्ता, राकेश तोमर, मुरारी लाल शर्मा, ज्ञानेन्द्र, त्रिलोकीनाथ वार्ष्णेय, इरशाद सिद्दीकी, अनिल कुमार, शशी माहेश्वर, पुष्पा, ताराचंद्र, राजवीर, वीरेन्द्र यादव, जितेन्द्र, सत्य प्रकाश दीक्षित और सुशील शर्मा सहित कई कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से योगदान दे रहे हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment