जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन

दुष्यंत पचौरी,  हाथरस

 

 

हाथरस : 9 / मई / 2026 :  जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश विनय कुमार तृतीय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान अन्य न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे। शुभारंभ के बाद जिला न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलो का निरीक्षण किया और वहां पहुंचे फरियादियों से बातचीत की।

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव जयहिन्द कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित मामले, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, श्रमिकों से जुड़े वाद, किरायेदारी और राजस्व संबंधी विवादों के साथ-साथ शमनीय फौजदारी मामलों तथा बैंक ऋण से संबंधित प्रकरणों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर बड़ी संख्या में वादों निस्तारण कराया गया है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित, सरल और कम खर्चीला न्याय उपलब्ध कराया जाता है, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment