Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 उपनिरीक्षकों के तबादले

बुलंदशहर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 उपनिरीक्षकों के तबादले

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 10 / मई / 2026 :  जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने 33 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर जारी किया गया।

जारी सूची के अनुसार थाना, चौकी एवं पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षकों को विभिन्न स्थानों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई पुलिसकर्मियों को थाना स्तर से चौकी और चौकी से थानों में स्थानांतरित किया गया है। प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं सामान्य समायोजन को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है।

स्थानांतरण सूची में उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह नागर, हिमांशु चौधरी, अजय सिंह, प्रफुल यादव, सुभम कुमार, अमित कुमार, तेजेंद्र पाल सिंह, पंकज चौधरी, विपिन कुमार, सौरभ कुमार, सुनील कुमार, रोबिन कुमार, विक्रम सिंह, प्रशांत कुमार समेत कुल 33 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।

आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा अनुपालन आख्या भी उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को आगामी कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment