खुर्जा : 10 / मई / 2026 : खुर्जा नगर के मंदिर रोड स्थित एक पार्क में उस समय हड़कंप मच गया, जब मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे लोगों ने पार्क में लगी कुर्सी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के कान और मुंह से खून बह रहा था, जिससे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने बताया कि वह लोग शनिवार शाम को भी पार्क में टहलने आई थीं।
उस समय भी उक्त व्यक्ति उसी स्थान पर दिखाई दिया था, लेकिन उन्हें लगा कि कोई व्यक्ति कुर्सी पर सो रहा है। सुबह दोबारा आने पर जब व्यक्ति को उसी हालत में देखा गया तो लोगों को शक हुआ और पास जाकर देखने पर उसके मृत होने की जानकारी मिली।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान एवं मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












