Home » उत्तर प्रदेश » गर्मी से डायरिया, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ेः सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की लगी लंबी कतारें

गर्मी से डायरिया, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ेः सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की लगी लंबी कतारें

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

हाथरस : 11 / मई / 2026 :  हाथरस में बढ़ती गर्मी के कारण डायरिया, उल्टी-दस्त, पेट दर्द और त्वचा संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ गए हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 400 से अधिक मरीज इन बीमारियों से पीड़ित होकर पहुंचे।

सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। पिछले चार दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण लोग डायरिया, उल्टी-दस्त और पेट दर्द से पीड़ित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों को धूप से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी। डॉ. कुमार ने बताया के गर्मी में त्वचा से संबंधित रोगियों की संख्या भी बढ़ी है। उन्होंने लोगों को साफ-सफाई और खानपान का विशेष ध्यान रखने तथा बीमार होने पर तुरंत योग्य चिकित्सक से परामर्श लेने का सुझाव दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment