Home » बुलंदशहर » रोटरी क्लब खुर्जा ने लगाया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 62 मरीजों के सफल ऑपरेशन

रोटरी क्लब खुर्जा ने लगाया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 62 मरीजों के सफल ऑपरेशन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 11 / मई / 2026 :  रोटरी क्लब खुर्जा द्वारा रोटरी नेत्र चिकित्सालय, किला रोड पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा एवं निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन सीए नितिन कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर चिकित्सालय में नई मशीन का उद्घाटन भी किया गया तथा 18 विद्यार्थियों को निःशुल्क कोर्स सामग्री वितरित की गई।

आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में कुल 156 मरीजों की निःशुल्क ओपीडी की गई, जबकि 62 मरीजों के सफल नेत्र ऑपरेशन किए गए। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब खुर्जा द्वारा वर्ष में यह दूसरा निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि मरीजों से ऑपरेशन अथवा उपचार के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता और क्लब समय-समय पर विभिन्न समाजसेवी एवं धर्मार्थ कार्य करता रहता है।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन आराध्य कुमार एवं सचिव रोटेरियन सुशील ढींगरा ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी रोटेरियंस, चिकित्सकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब आगे भी समाजहित में ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन मास्टर ऑफ सेरेमनी रोटेरियन प्रशांत अग्रवाल ने किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष रोटेरियन कुलदीप शर्मा, रोटेरियन रविन्द्र गुप्ता, रोटेरियन राकेश सिंघल, रोटेरियन विनोद कुमार गर्ग, रोटेरियन सत्य प्रकाश दादू, रोटेरियन जितेन्द्र बंसल, रोटेरियन पवन कुमार भरतिया, रोटेरियन अनिल अग्रवाल, रोटेरियन बकुल तायल, रोटेरियन योगेश बंसल, रोटेरियन रवि शर्मा, रोटेरियन प्रमोद सैनी, रोटेरियन शिव किशोर गौर, रोटेरियन सचिन शर्मा, रोटेरियन दिनेश कुमार चौधरी, रोटेरियन पुनीत बंसल, रोटेरियन ललित अग्रवाल, रोटेरियन राहुल कौशल, रोटेरियन शलभ पांडेय, रोटेरियन नवनीत गर्ग, रोटेरियन मनदीप सिंह बावा एवं रोटेरियन उपेन्द्र तोमर सहित अनेक गणमान्य रोटेरियंस उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment