Home » उत्तर प्रदेश » युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

हाथरस : 12 / मई / 2026 :  मुरसान कोतवाली के सादाबाद रोड स्थित पटेनी चौराहे के पास एक खेत में युवक का शव लटकने मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बमनई निवासी 22 वर्षीय आकाश पुत्र नेत्रपाल के रूप में हुई। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक के परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि आकाश राजस्थान में बर्तन बेचने का काम करता था। उसने परिवार के लोगों को बताया था कि वह घर लौट रहा है। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

थोड़ी देर बाद उसका शव चौराहे के   निकट एक नीम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। वही उसकी मोटर साइकिल भी पास में पड़ी मिली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि आकाश की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। वही पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment