Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस: मंदिर की सीढ़ियों पर बैठे व्यक्ति की अचानक मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

हाथरस: मंदिर की सीढ़ियों पर बैठे व्यक्ति की अचानक मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

हाथरस : 12 / मई / 2026 :  जनपद हाथरस से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है।मंदिर की सीढ़ियों पर बैठे एक व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते व्यक्ति ने सीढ़ियों पर बैठे-बैठे ही दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

अचानक हुई इस मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार गहरे सदमे में है। बताया जा रहा है कि यह मामला थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के खोड़ा हजारी स्थित मंदिर का है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment