खुर्जा में भाजपा प्रशिक्षण शिविर में बोले स्वतंत्र देव सिंह

खुर्जा : 20 / मई / 2026 :  खुर्जा के जंक्शन रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित भाजपा के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर’ में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया। उन्होंने राहुल गांधी के “देश में आर्थिक भूचाल आने वाला है” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।

मंत्री ने बताया कि भाजपा पूरे उत्तर प्रदेश में ‘कार्यकर्ता निर्माण प्रशिक्षण वर्ग’ चला रही है, जिसके माध्यम से संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों में बैठक, रैली, कार्यकर्ता सम्मेलन और प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख रूप से शामिल हैं तथा इन्हीं के जरिए संगठनात्मक मजबूती लाई जा रही है।
कार्यक्रम में सादगी भी खास चर्चा का विषय रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचत अभियान को ध्यान में रखते हुए मंत्री कार्यालय की ओर से पहले ही निर्देश जारी किए गए थे कि कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी रास्ते में वाहनों के काफिले के साथ अगवानी करने न पहुंचे। सभी को सीधे कार्यक्रम स्थल पर आने के लिए कहा गया था, जिसका पालन भी किया गया।

प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान सांसद महेश शर्मा , भोला सिंह , विधायक मीनाक्षी सिंह, लक्ष्मी राज सिंह, सीपी सिंह, देवेंद्र लोधी और प्रदीप चौधरी समेत कई भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष विकास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया, एमएलसी सत्यपाल सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवानदास सिंघल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

कैबिनेट मंत्री को ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा प्राप्त होने के चलते पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर व्यापक इंतजाम किए, जिसके बीच पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment