बदायूं : 4 / जून / 2026 : बदायूं जिले में एक दरोगा का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मेघश्याम गौतम (52) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मथुरा के रहने वाले थे और बदायूं में किराए के कमरे में रह रहे थे।
बताया जा रहा है कि काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के भीतर दरोगा का शव फंदे से लटका मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
![]()
