Home » उत्तर प्रदेश » कार्यकर्ताओं के समर्पण से मजबूत हुआ भाजपा संगठन: जगदम्बा सिंह

कार्यकर्ताओं के समर्पण से मजबूत हुआ भाजपा संगठन: जगदम्बा सिंह

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

कुशीनगर : 8 / जून / 2026 :  भारतीय जनता पार्टी मण्डल हाटा नगर की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को सं पन्न हुआ। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष कुशीनगर जगदम्बा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा रहे। मुख्य अतिथि जगदम्बा सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुआ है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि विधायक मोहन वर्मा ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आग्रह किया।

इस कार्यक्रम मे मण्डल अध्यक्ष अवधेश सिंह,मुंशी सिंह,रामबचन सिंह,मनीष रुगटा,अभिषेक शर्मा,प्रमोद सक्सेना,जयप्रकाश जयसवाल,सूचित,अनुराग कुशवाहा,अर्जुन गुप्ता,शक्ति केंद्र सयोंजक,शक्तिकेंद्र प्रभारी,बूथाध्यक्ष इत्यादि कार्यरता उपस्थित रहें।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This