Home » उत्तर प्रदेश » मुतवल्लियों ने प्रशासन के सामने रखीं समस्याएं, मोहर्रम तैयारियों पर हुई अहम बैठक

मुतवल्लियों ने प्रशासन के सामने रखीं समस्याएं, मोहर्रम तैयारियों पर हुई अहम बैठक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक, गोरखपुर/ बस्ती 

 

गोरखपुर : 8 / जून / 2026 :  गोरखपुर में आगामी मोहर्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घासीकटरा स्थित आइडियल मैरिज हॉल में इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के बैनर तले एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर और ग्रामीण इलाकों के सैकड़ों मुतवल्लियों ने शिरकत की और मोहर्रम के दौरान आने वाली समस्याओं व इंतेज़ामात को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी मौजूद रहे और मुतवल्लियों की बातों को गंभीरता से सुना।

बैठक में कमेटी के सरपरस्त खैरुल बशर, कन्वीनर हाजी कलीम अहमद फ़र्ज़न्द, अध्यक्ष अब्दुल्लाह, कोषाध्यक्ष शकील अहमद समेत बड़ी संख्या में मुतवल्ली मौजूद रहे। अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने बताया कि जनपद में करीब 1848 मुतवल्ली हैं और लगभग 1200 इमामचौकों से ताजियादारी उठाई जाती है। सिर्फ शहर क्षेत्र से ही 700 से अधिक जुलूस निकलते हैं। उन्होंने कहा कि मोहर्रम की चौथी से ही विभिन्न इमामचौकों से जुलूसों का सिलसिला शुरू हो जाता है और जिला प्रशासन हर साल भरपूर सहयोग करता है।

कमेटी के सरपरस्त खैरुल बशर ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन की मंशा है कि मोहर्रम का त्योहार पूरी तरह अमन, भाईचारे और बेहतर इंतेज़ामात के साथ सम्पन्न हो। इसी मकसद से लगातार बैठकें कर समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन की तालीम मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम देती है और उसी रास्ते पर चलकर मोहर्रम मनाया जाएगा।

मोहर्रम से पहले हुई इस अहम बैठक में सुरक्षा, बिजली, सफाई, रूट और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुतवल्लियों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल के जरिए इस बार भी मोहर्रम को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में सम्पन्न कराने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This