Home » उत्तर प्रदेश » बस्ती में बामसेफ-भारत मुक्ति मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार और प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर मंथन

बस्ती में बामसेफ-भारत मुक्ति मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार और प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर मंथन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बस्ती : 9 / जून / 2026 :  रविवार को बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा और सहयोगी संगठनों की मासिक बैठक रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित एक विद्यालय के सभागार में बीएमपी के प्रदेश उपाध्यक्ष आर के गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

जिला स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के नेतृत्व में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तैयारियों की समीक्षा, कार्यकारिणी, बूथ गठन, जिम्मेदारियों के निर्धारण, संगठन की गतिविधियों, आन्दोलन की रूप रेखा पर विचार विमर्श के साथ ही पदाधिकरियों की घोषणा की गई। बैठक मंें भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वांचल जोन प्रभारी आर.के. आरतियन ने मनोज कुमार, को बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा के सहयोगी संगठन राष्ट्रीय मूल निवासी आटो रिक्शा चालक संघ का जिला संयोजक और महेंद्र कुमार को सह संयोजक का दायित्व सौंपा।

बैठक में भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वांचल जोन प्रभारी आर.के. आरतियन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रिका प्रसाद बीएमपी मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम ने कहा कि संगठनों की मजबूती से ही सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक अधिकार हासिल होंगे। वक्ताओं ने अधिकारों के लिये संवैधानिक और लोकतांत्रिक ढंग से निरन्तर संघर्ष और एकजुटता पर जोर दिया। संचालन दिनेश चौधरी पूर्वांचल जोन प्रभारी प्रोट्रान और समापन डा. रिफाकत अली प्रदेश मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने किया।

जिला स्तरीय मासिक बैठक में बुद्ध प्रिय पासवान प्रदेश अध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, नीलू निगम प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ, सरिता भारती जिला अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा महिला विंग, राम अवतार पासवान जिला अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा, हरिहर यादव, चंद्र प्रकाश गौतम, चंद्रावती, मनोज देवी, वीरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, गिरजेश, एजाज खान, अनिल कुमार, खुशी, सरफराज, सुनील यादव, सलीम खान, सुग्रीव चौधरी, मोहिनी, रोहित लाल, जनाब अली, अमरनाथ आदि उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This