Home » बुलंदशहर » ककोड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट का आरोपी दबोचा

ककोड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट का आरोपी दबोचा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 ककोड़ : 12 / जून / 2026 :     ककोड़ थाना क्षेत्र में 12 जून की रात अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ककोड़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया है।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना ककोड़ पुलिस ने शुक्रवार को अजयनगर रोड के पास से गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त मेहराज पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला गढ़ीवाड़ा, कस्बा एवं थाना सिकंद्राबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना ककोड़ में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया। इस संबंध में थाना ककोड़ पर आयुध अधिनियम के तहत अलग से मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट तथा आयुध अधिनियम समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment