सीजीएचएस डिस्पेंसरी की मांग को लेकर सांसद भोला सिंह से मिला सीएपीएफ वेटरन एसोसिएशन

बुलंदशहर : 7 / जुलाई / 2026 :  सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) वेटरन एसोसिएशन, बुलंदशहर के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बुलंदशहर लोकसभा सांसद भोला सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन ने सांसद का पटका पहनाकर, संगठन का बैज लगाकर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र भेंट कर सम्मान किया।

 

प्रतिनिधिमंडल ने बुलंदशहर में सीजीएचएस (केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना) डिस्पेंसरी खोले जाने की मांग को लेकर सांसद को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूर्व अर्द्धसैनिक बल कर्मियों और अन्य पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले में सीजीएचएस डिस्पेंसरी स्थापित करने का अनुरोध किया गया।

सांसद भोला सिंह ने एसोसिएशन की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि यह विषय उनके संज्ञान में है और डिस्पेंसरी खुलवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि एसोसिएशन द्वारा दिए गए ज्ञापन को संबंधित मंत्रालय तक पहुंचाया जाएगा, जिससे इस मांग को और मजबूती मिलेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment