Home » बुलंदशहर » एमडी अस्पताल में शारदा अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ ने लगाई ओपीडी, 16 मरीजों का किया परीक्षण

एमडी अस्पताल में शारदा अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ ने लगाई ओपीडी, 16 मरीजों का किया परीक्षण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 9 / जुलाई / 2026 :  एमडी अस्पताल में बुधवार को शारदा अस्पताल, नोएडा के सहयोग से नियमित मासिक हृदय रोग विशेषज्ञ ओपीडी का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीन रमन मिश्रा ने हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।

ओपीडी में करीब 16 हृदय रोगियों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान दो मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। दोनों मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि प्रत्येक माह बुधवार को शारदा अस्पताल, नोएडा के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इस प्रकार की ओपीडी आयोजित की जाती है, जिससे क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध हो सके। मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण बताया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This