पौधारोपण कर दिया पर्यावरण को शुद्ध करने का संदेश

चोला /१२ जुलाई २०२६ : थाना प्रभारी और थाने के एस एस आई राजकुमार सिंह थाना प्रांगण में पौधारोपण किया और बताया कि जिस तरीका से हम अपने बच्चों का पालन पोषण करते हैं उसी प्रकार हमको पौधा लगाने के बाद उसकी देखभाल करनी चाहिए समय-समय पर उसको पानी देना चाहिए ताकि वह समय से बढ़ता रहे और पौधा बड़ा होने पर वह हमको हवा छाया और फल दे !


दूसरे तरफ ककोड थाना प्रभारी सरजेस सिंह यादव दस्तूरा चौकी प्रभारी रविंदर सिंह यादव झाझर चौकी प्रभारी लोकेंद्र चौधरी कांस्टेबल तेज प्रताप सिंह ने अपनी समस्त टीम के साथ थाना प्रांगण में पौधा रोपण किया और पेड़ पौधा लगाने को लेकर लोगों को जागरूक किया और कहा कि पौधों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है पौधों के बिना हमारा जीवन कुछ भी नहीं यह हमको शुद्ध हवा शुद्ध छाया और फल देते हैं

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment