Home » बुलंदशहर » गणेश वंदना से सजा तीज समारोह, दीप्ति गुप्ता बनीं तीज क्वीन

गणेश वंदना से सजा तीज समारोह, दीप्ति गुप्ता बनीं तीज क्वीन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 17 / अगस्त / 2026 :  वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति जहांगीराबाद की ओर से रविवार शाम को वार्ष्णेय धर्मशाला में तीज मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर समारोह की विधिवत शुरुआत की गई। दीप प्रज्वलन इंदिरा वार्ष्णेय, मधु वार्ष्णेय और मीनाक्षी वार्ष्णेय ने किया।

समारोह में महिलाओं के लिए डांस प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों ने शिव-पार्वती की सुंदर वेशभूषा में शिव विवाह की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद उठाया।

समारोह का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। इसमें महिलाओं ने कैटवॉक के साथ विभिन्न सवालों के जवाब देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद दीप्ति गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। विजेताओं और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं एवं बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामादेवी, अनुराधा वार्ष्णेय, शशि वार्ष्णेय समेत समाज की वरिष्ठ महिलाएं मौजूद रहीं। समारोह के दौरान बीच-बीच में जलपान और रात में स्वादिष्ट भोजन का भी सभी ने आनंद लिया। वार्ष्णेय समाज की महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने-अपने स्तर से सहयोग किया।

समिति की अध्यक्ष माधुरी वार्ष्णेय ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस दौरान समिति की सचिव मनीषा वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष अर्चना, उपसचिव रेखा, कोषाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय समेत बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं मौजूद रहीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment