Home » बुलंदशहर » घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, चेहरे पर धारदार हथियार से किए वार

घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, चेहरे पर धारदार हथियार से किए वार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिकंदराबाद, बुलंदशहर  : 17 / अगस्त / 2026 :   सिकंदराबाद क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि गुलावठी रोड स्थित मुर्गी फार्म के पास लियाकत घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वारदात के पीछे के कारणों और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी है।

फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment