Home » उत्तर प्रदेश » गीता चैंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का प्रदर्शन

गीता चैंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का प्रदर्शन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नोएडा  : 17 / अगस्त / 2026 :   सेक्टर-37 स्थित चिन्मय मिशन नोएडा की ओर से स्कूल आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए इंटरनेशनल गीता चैंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर जिले के 24 विद्यालयों के करीब 2300 विद्यार्थियों ने स्कूल स्तर पर प्रतिभाग किया।

इनमें से 240 से अधिक विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 16 अगस्त को चिन्मय मिशन नोएडा में आयोजित हुई।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भगवद्गीता के श्लोकों के सस्वर पाठ के माध्यम से एकाग्रता, अनुशासन, आत्मचिंतन, विचारों की स्पष्टता और आध्यात्मिक विकास जैसे गुणों को बढ़ावा देना रहा। विद्यार्थियों की तैयारी के लिए चिन्मय मिशन के सेवकों ने विभिन्न विद्यालयों में 30 से अधिक प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए।

पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में स्वामी चिद्रूपानंद भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रतियोगिता के निर्णायकों, प्रशिक्षकों और स्वयंसेवकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अधिक भागीदारी और बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में बाल भारती पब्लिक स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, डिवाइन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट सिकंदराबाद, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा और जेपी स्कूल नोएडा सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

श्रेणी ए में बाल भारती पब्लिक स्कूल के श्रेयान सिंह रौतेला प्रथम और अव्यान कंबोज द्वितीय रहे। श्रेणी बी में विश्व भारती पब्लिक स्कूल की विंध्यवासिनी सिंह ने पहला और डिवाइन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट सिकंदराबाद की दीप्ति सैनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। श्रेणी सी में विश्व भारती पब्लिक स्कूल की वरदायिनी सिंह प्रथम और बाल भारती पब्लिक स्कूल की श्रिया किशोर द्वितीय रहीं।

श्रेणी डी में बाल भारती पब्लिक स्कूल की आशी सृजन प्रथम और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की एन्वी कोठारी द्वितीय रहीं। श्रेणी ई में जेपी स्कूल नोएडा की शारण्य सतपथी ने प्रथम तथा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की सान्वी सिंह नायक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, श्रेणी एफ में बाल भारती पब्लिक स्कूल की अनन्या सुरेश प्रथम और विश्व भारती पब्लिक स्कूल के सक्षम गर्ग द्वितीय रहे।

अधिकतम भागीदारी के लिए विश्व भारती पब्लिक स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, श्रीराम ग्लोबल स्कूल ग्रेटर नोएडा, श्री राधाकृष्ण सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, डिवाइन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट सिकंदराबाद, प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर और लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा को भी सम्मानित किया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment