गाजियाबाद : 26 / अगस्त / 2026 : थाना इंदिरापुरम पुलिस ने वाहन जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध झपटमार मनोज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को तिकोना पार्क और सेक्टर-62 कट के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान गौर ग्रेविटी मॉल की ओर से बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल पर युवक आता दिखाई दिया। रुकने का संकेत देने पर वह तेजी से निकलने लगा।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल, पीली धातु का एक टुकड़ा, देसी तमंचा, दो खोखे और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी संजय शर्मा के साथ बाइक और नंबर प्लेट बदलकर दिल्ली-गाजियाबाद क्षेत्र में झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार, दोनों ने करीब 15 दिन पहले इंदिरापुरम क्षेत्र में भी झपटमारी की घटना की थी। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










