Home » बुलंदशहर » शहीद नीरज राघव की 12वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर व मेडिकल कैंप का आयोजन

शहीद नीरज राघव की 12वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर व मेडिकल कैंप का आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नरेश राघव और डॉ. कमल किशोर गिरी के प्रयासों से हुआ आयोजन, ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन

खुर्जा । शहीद नीरज राघव की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्त मित्र परिवार ट्रस्ट एवं एमडी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

यह आयोजन नरेश राघव (नरेश देवराला) एवं डॉ. कमल किशोर गिरी के विशेष प्रयासों से किया गया, जिसमें एमडी हॉस्पिटल के डायरेक्टर रोहित चौधरी द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख अरनियां द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर शहीद को श्रद्धांजलि दी, वहीं मेडिकल कैंप में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment