Home » बुलंदशहर » कार्यभार संभालते ही सख्त नजर आए शिकारपुर के नवागत एसएसआई रविन्द्र कुमार

कार्यभार संभालते ही सख्त नजर आए शिकारपुर के नवागत एसएसआई रविन्द्र कुमार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 4 / सितम्बर / 2026 :   कोतवाली शिकारपुर में नवागत वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। चार्ज संभालते ही उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए।

एसएसआई रविन्द्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि गलत गतिविधियों में शामिल लोग अपराध का रास्ता छोड़ दें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले मामलों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।

उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों से भी निर्धारित समय का पालन करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी प्रतिष्ठान तय समय सीमा के अनुसार बंद किए जाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नवागत एसएसआई के सख्त तेवरों से संकेत मिल रहे हैं कि शिकारपुर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ-साथ अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी और कड़ी की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment