Home » गोरखपुर » द्वारिका तिवारी के 75वें जन्मदिवस पर दीं भावपूर्ण शुभकामनाएं , गोरक्षनाथ सनातन संघ के पदाधिकारियों ने उनके दीर्घ जीवन और स्वस्थ रहने की कामना की

द्वारिका तिवारी के 75वें जन्मदिवस पर दीं भावपूर्ण शुभकामनाएं , गोरक्षनाथ सनातन संघ के पदाधिकारियों ने उनके दीर्घ जीवन और स्वस्थ रहने की कामना की

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर : 5 / सितम्बर / 2026 :   गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी सहित संगठन के पदाधिकारियों ने गुरु श्री गोरक्षनाथ मंदिर के सचिव एवं संगठन के अभिभावक समान द्वारिका तिवारी के 75वें जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुधाकर त्रिपाठी और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सुनील पाठक ने कहा कि द्वारिका तिवारी का जीवन गुरु भक्ति, सेवा, समर्पण, त्याग और संस्कारों का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बीते 54 वर्षों से गुरु गोरक्षनाथ मंदिर एवं गोरक्षपीठ की सेवा में उनका निरंतर योगदान उल्लेखनीय रहा है।

पदाधिकारियों ने कहा कि द्वारिका तिवारी ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज और ब्रह्मलीन बड़े महाराज से लेकर वर्तमान गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक गोरक्षपीठ की सेवा परंपरा को नजदीक से देखा और अपनी जिम्मेदारियों का निरंतर निर्वहन किया है।

उन्होंने कहा कि द्वारिका तिवारी केवल मंदिर के सचिव के रूप में ही नहीं, बल्कि संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं और समाजसेवियों के लिए एक मार्गदर्शक एवं अभिभावक की भूमिका निभाते हैं। उनका सरल स्वभाव, अनुभव और आत्मीय व्यवहार सभी के लिए प्रेरणादायी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि द्वारिका तिवारी का स्नेह और आशीर्वाद संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए अमूल्य है। गुरु गोरक्षनाथ की सेवा में समर्पित उनका 54 वर्षों का जीवन आने वाली पीढ़ियों को सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर गोरक्षनाथ सनातन संघ के पदाधिकारियों ने बाबा गोरक्षनाथ के चरणों में प्रार्थना करते हुए द्वारिका तिवारी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-शांति और निरंतर सेवा के लिए सामर्थ्य की कामना की।

पदाधिकारियों ने कहा कि 75 वर्षों की गौरवपूर्ण जीवन यात्रा और 54 वर्षों की गुरु सेवा अपने आप में प्रेरणादायी है। उन्होंने द्वारिका तिवारी को पुनः जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment