Home » बुलंदशहर » कूड़े के ढेर पर KRJ News का वार, सेंहड़ा फरीदपुर में प्रशासन ने चलवाई जेसीबी, अब अतिक्रमण पर नजर

कूड़े के ढेर पर KRJ News का वार, सेंहड़ा फरीदपुर में प्रशासन ने चलवाई जेसीबी, अब अतिक्रमण पर नजर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
खबर ने पकड़ा जोर तो हरकत में आया प्रशासन, 1 अगस्त को जेसीबी-ट्रैक्टर से साफ हुआ मुख्य रास्ता; अब अतिक्रमण पर कार्रवाई की बारी

 

 

खुर्जा/बुलंदशहर  : 5 / सितम्बर / 2026 :   ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने वाली KRJ News की खबर का असर सेंहड़ा फरीदपुर में देखने को मिला। गांव के मुख्य रास्ते पर लंबे समय से पड़े घूरे और कूड़े-कचरे की समस्या को KRJ News द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और रास्ते से गंदगी हटवा दी।

1 अगस्त 2026 को हिमांशु वर्मा के नेतृत्व में जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से मुख्य मार्ग पर जमा घूरे और कूड़े के ढेर हटवाए गए। सफाई होने के बाद रास्ते से गुजरने वाले ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

केआरजे न्यूज़ के समाचार प्रकाशित से पहले की स्थिति

नेमताबाद, बिजलीपुर और खेड़ा समेत कई गांवों का है मुख्य रास्ता

सेंहड़ा फरीदपुर का यह मार्ग नेमताबाद, बिजलीपुर, खेड़ा समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण आवागमन मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं।

इसके बावजूद सड़क किनारे कूड़ा-कचरा और घूरे डालने का सिलसिला जारी था। देखते ही देखते कूड़े के ढेर मुख्य रास्ते तक पहुंच गए थे, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था।

बारिश में कूड़े ने बढ़ाई मुसीबत

बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो गई थी। कूड़े के ढेर में पानी भरने से कीचड़ और दुर्गंध फैल रही थी। वहीं मक्खी-मच्छरों और अन्य कीड़ों के पनपने से आसपास के लोगों के सामने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का खतरा भी बढ़ रहा था।

डीपीआरओ को शिकायत, 1 अगस्त को मौके पर हुई कार्रवाई

मामले की शिकायत डीपीआरओ बुलंदशहर से की गई। शिकायत के बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद 1 अगस्त 2026 को हिमांशु वर्मा मौके पर पहुंचे और जेसीबी व ट्रैक्टर के माध्यम से रास्ते पर जमा घूरे और कूड़े-कचरे को हटवाया गया।
कार्रवाई के बाद मुख्य मार्ग साफ नजर आया और ग्रामीणों को काफी राहत मिली।

समाचार प्रकाशित होने के बाद की स्थिति
KRJ News ने उठाई आवाज, प्रशासन ने हटाए कूड़े के ढेर

जनसमस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद हुई कार्रवाई ने यह साबित किया कि जब जनता की आवाज को मजबूती से सामने रखा जाए तो प्रशासन तक समस्या पहुंचती है और समाधान की राह खुलती है।
हालांकि अब प्रशासन के सामने अगली चुनौती है कि सेंहड़ा फरीदपुर के इस मार्ग पर दोबारा कूड़े के ढेर न लगने दिए जाएं।

कूड़ा हट गया, अब अतिक्रमण पर नजर

मुख्य रास्ते से कूड़ा हटने के बाद भी कुछ ग्रामीणों द्वारा मार्ग पर अतिक्रमण किए जाने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में भी जल्द प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि जिस तरह कूड़े के खिलाफ कार्रवाई हुई, उसी तरह रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

KRJ News का सवाल—सफाई रहेगी कायम या फिर लौटेंगे कूड़े के ढेर?

सार्वजनिक रास्ता किसी का निजी कूड़ाघर नहीं है। रास्ते पर कूड़ा डालना न केवल राहगीरों की परेशानी बढ़ाता है, बल्कि बारिश के मौसम में कीचड़, दुर्गंध और कीड़े-मच्छरों की समस्या को भी जन्म देता है।

KRJ News की खबर का असर सामने है—कूड़े के ढेर हट चुके हैं। अब जरूरत है कि यह सफाई स्थायी रहे और मुख्य मार्ग को दोबारा कूड़े का अड्डा न बनने दिया जाए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This