सुनील पाठक , गोरखपुर
महाराजगंज : 7 / सितम्बर / 2026 : फरेंदा विधानसभा क्षेत्र-315 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे निशांत त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। नौकरी से इस्तीफा देने के बाद जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय होने की इच्छा जताते हुए उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है।
प्रेसवार्ता के दौरान निशांत त्रिपाठी ने फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों के कार्यों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क, जल निकासी समेत अन्य जनसमस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा भेजती है तो वह जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाने और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का प्रयास करेंगे।
निशांत त्रिपाठी ने कहा कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य जनसेवा है और वह क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना चाहते हैं। प्रेसवार्ता में उन्होंने अपने आगामी राजनीतिक एजेंडे और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि फरेंदा विधानसभा की जनता यदि उन्हें अवसर देती है तो वह जनता की आवाज बनकर विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










