नोएडा : 7 / सितम्बर / 2026 : साहित्य और कला के क्षेत्र में खुर्जा का नाम रोशन करने वाली राष्ट्रीय ओजस्वी कवयित्री पूनम अदा को एक बड़े राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया है।
कायाकल्प साहित्य कला फाउंडेशन, नोएडा के तत्वावधान में 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘स्थापना दिवस, सम्मान समारोह एवं सरस काव्य संध्या’ में पूनम अदा को ‘कायाकल्प साहित्यश्री सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।

यह भव्य आयोजन रविवार, 06 सितंबर 2026 को सेक्टर-27 क्लब, नोएडा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए वरिष्ठ साहित्यकार, कवि और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
ओजस्वी काव्य पाठ से जीता दिल
सम्मान समारोह के बाद आयोजित काव्य संध्या में पूनम अदा ने मंच से अपनी ओजस्वी रचनाओं का पाठ किया। पीले परिधान में मंच पर आते ही उन्होंने अपनी दमदार प्रस्तुति से श्रोताओं का दिल जीत लिया। उनके काव्य पाठ पर सभागार तालियों से गूंज उठा।

खुर्जा में खुशी की लहर
पूनम अदा को यह राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर खुर्जा के साहित्यकारों, सामाजिक संगठनों और युवाओं में गर्व और खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे खुर्जा क्षेत्र का सम्मान है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










