Home » बुलंदशहर » क्षेत्रीय गतका प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, एसएमजेईसी कॉलेज की बालिकाओं ने मारी बाजी

क्षेत्रीय गतका प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, एसएमजेईसी कॉलेज की बालिकाओं ने मारी बाजी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 7 / सितम्बर / 2026 :  एस.एम.जे.ई.सी. इंटर कॉलेज, खुर्जा में क्षेत्रीय गतका प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनिता भारद्वाज ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। एस.एम.जे.ई.सी. इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दमखम दिखाया तथा जनपदीय स्तर पर अपना-अपना स्थान सुनिश्चित किया। बालिकाओं के इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराने एवं प्रतियोगिता को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक रोहित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में केशव जादौन ने अपनी जिम्मेदारी निभाई तथा निष्पक्ष एवं अनुशासित ढंग से प्रतियोगिता को संपन्न कराया।

आयोजन को सफल बनाने में अजय कुमार राय, जी.एस. इंटर कॉलेज की भूमिका में कुलश्रेष्ठ, उपप्रधानाचार्या सुनील कुमार निम तथा सतेंद्र सिंह योगेश शर्मा और विपिन गिरी विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनिता भारद्वाज ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता रहेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment