गाजियाबाद : 7 / सितम्बर / 2026 : ट्रोनिका सिटी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद हुई है।
पुलिस के मुताबिक 6 सितंबर को ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम खानपुर जंगल के पास वांछित आरोपियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों स्कूटी लेकर भागने लगे।

पुलिस के अनुसार भागते समय दोनों ने पुलिस टीम पर फायर किया, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलजार पुत्र मुस्ताक, निवासी बड़ी मस्जिद के पास, सुधीर एनक्लेव, रामपार्क, थाना ट्रोनिका सिटी, कमिश्नरेट गाजियाबाद, उम्र करीब 20 वर्ष और एहसान पुत्र कल्लू उर्फ नदीम, निवासी बड़ी मस्जिद के पास, सुधीर एनक्लेव, रामपार्क, थाना ट्रोनिका सिटी, कमिश्नरेट गाजियाबाद, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद की है। कार्रवाई थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










