Home » गाजियाबाद » मंगलसूत्र लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

मंगलसूत्र लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 24 / सितम्बर / 2026 :   थाना कविनगर पुलिस ने मंगलसूत्र लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, सोने की टिक्की तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर को आरके पुरम, गोविंदपुरम निवासी एक महिला द्वारा थाना कविनगर में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उसके गले से करीब पांच ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर थाना कविनगर पुलिस ने प्रचलित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास उपलब्ध साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य माध्यमों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में पुलिस टीम की संदिग्ध आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा कारतूस बरामद किया। तलाशी के दौरान पुलिस को सोने की टिक्की तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार बरामद सामान के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है, जिसके आधार पर घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों तथा पूर्व में की गई संभावित वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment