Home » बुलंदशहर » देर रात तक खुलती दुकानों पर उठे सवाल, चाय की दुकानों पर जुटता है हुड़दंगियों का जमावड़ा

देर रात तक खुलती दुकानों पर उठे सवाल, चाय की दुकानों पर जुटता है हुड़दंगियों का जमावड़ा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 26 / सितम्बर / 2026 :  शिकारपुर नगर में देर रात तक खुलने वाली चाय और कन्फेक्शनरी की दुकानों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। आरोप है कि देर रात तक संचालित होने वाली इन दुकानों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसके चलते आए दिन गाली-गलौज और हुड़दंग जैसी स्थिति बन जाती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात तक दुकानों पर बैठे कुछ ग्राहक खाने-पीने के बाद आपस में तथा राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों के साथ ही देर रात आने-जाने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लोगों का आरोप है कि देर रात तक दुकानें संचालित होने के बावजूद संबंधित दुकानदारों में पुलिस-प्रशासन का कोई खौफ नजर नहीं आता। एक-दो चाय विक्रेताओं को लेकर तो यह भी चर्चा है कि जिस दिन कोतवाल या कस्बा इंचार्ज मौके पर पहुंचकर दुकान जल्द बंद करने के निर्देश देते हैं, उसके अगले दिन वे दुकान खोलने तक से बचते हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि मुख्य बाजारों और चौराहों पर देर रात तक दुकानें खुलने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं उच्चाधिकारियों से देर रात तक खुलने वाली दुकानों के लिए समय-सीमा निर्धारित करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि नगर में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रह सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment