Home » बुलंदशहर » चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला  : 26 / सितम्बर / 2026 :   थाना चोला पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम सुरक्षा की दृष्टि से कोराली पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे नवी शेर पुत्र बुद्धा सिंह निवासी ग्राम कोराली को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पूर्व में सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment