Home » बुलंदशहर » सुहानी किन्नर से निकाह करने से मुकरा राशिद, प्रॉपर्टी और जेवरात हड़पने का आरोप

सुहानी किन्नर से निकाह करने से मुकरा राशिद, प्रॉपर्टी और जेवरात हड़पने का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार, आरोपियों की गिरफ्तारी और धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग

 

बुलंदशहर : 14 / अक्टूबर / 2026 :   खुर्जा निवासी सुहानी किन्नर ने ग्यासपुर निवासी राशिद पर लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद निकाह करने से मुकरने और कीमती प्रॉपर्टी व जेवरात हड़पने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय तक संबंध रहे और रिलेशनशिप से संबंधित प्रमाण पत्र भी बनवाया गया था। आरोप है कि बाद में राशिद ने निकाह करने से इनकार कर दिया।

सुहानी किन्नर का आरोप है कि राशिद ने पहले निकाह करने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस की मदद लेते हुए राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

पीड़िता ने अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि मामले में अभी तक न्यायालय में उसके बयान दर्ज नहीं कराए गए हैं और न ही राशिद व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। सुहानी का यह भी आरोप है कि आरोपी पक्ष की ओर से उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं।

पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने और मामले में उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। बताया गया है कि एसएसपी ने मामले में शीघ्र गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया है।

अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment