बुलंदशहर : 18 / अक्टूबर / 2026 : ककोड़ थाना क्षेत्र के कस्बा झांझर में आयोजित अखाड़ा शिव-शिव गौरी मां चंडी की भव्य शोभायात्रा एवं महाआरती कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मीराज सिंह सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर मां चंडी और भगवान शिव के दर्शन किए तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक श्रद्धा और भक्ति के माहौल में विधायक ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं, आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। शोभायात्रा और महाआरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा तथा जयकारों से कस्बा गूंज उठा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










