खुर्जा : 19 / अक्टूबर / 2026 : भारतीय जनता पार्टी खुर्जा नगर द्वारा महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल परिसर में एमएलसी स्नातक एवं एमएलसी शिक्षक चुनाव के मतदाताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सभी मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की गई। मतदाताओं ने भाजपा द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यशस्वी जिला अध्यक्ष विकास चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए शिक्षकों के हित में किए गए भाजपा के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा और स्कूल में क्षमता से अधिक छात्र होने पर नए परिसर खोलने की अनुमति में जो पहले परेशानी आती थी, अब आसानी से मिल जाती है।
कार्यक्रम का संचालन राम दिवाकर ने किया और नेतृत्व नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर चुनाव संयोजक सुरेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खुर्जा राजीव बंसल, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, नगर महामंत्री नवीन माहौर, नगर मीडिया प्रभारी प्रांशु बंसल, आईटी प्रभारी प्रिंस पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, नगर मंत्री क्रमशः सर्वेंद्र पंडित, मनीष गोयल, सुनील गौतम, नगर उपाध्यक्ष त्रिवेंद्र राजोरा, सोनू पंडित और प्रमुख कार्यकर्ता रामबाबू शर्मा, श्याम दिवाकर, सतीश दिवाकर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










