Home » बुलंदशहर » प्रदूषण मुक्त एनसीआर को बनाने के लिए नई योजनाओं का उठाएं लाभ

प्रदूषण मुक्त एनसीआर को बनाने के लिए नई योजनाओं का उठाएं लाभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 28 / अक्टूबर / 2026 :    एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण पर रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनेक ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पुराने वाहनों को बंद करने और नए वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

जनपद बुलंदशहर के यातायात कार्यालय में तैनात एआरटीओ प्रशासन नीतू शर्मा ने बताया कि बेहतर सफर की शुरुआत अब मुमकिन है। ‘परिवर्तन योजना’ के तहत दिल्ली एनसीआर के BS-4 या उससे पुराने ट्रक और बस मालिक नए या प्रयुक्त BS-6 / EV ट्रक या बस खरीद सकते हैं।

इस योजना के अंतर्गत ब्याज अनुदान में 5 प्रतिशत, रोड टैक्स में 100 प्रतिशत छूट, एक्स शोरूम कीमत में 8 प्रतिशत तक की छूट और पंजीकरण शुल्क 100 प्रतिशत माफ होगा। साथ ही 4,800 रुपये तक मासिक फ्यूल सहायता और 2,56,000 रुपये तक टीवी खरीद पर लाभ मिलेगा।

एआरटीओ नीतू शर्मा ने बताया कि दिल्ली एनसीआर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए परिवर्तन योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने हेतु अनेक कैंप लगाए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ लेकर एनसीआर को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग कर सकें।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment