बुलंदशहर : 29 / अक्टूबर / 2026 : सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में हुए सुनील हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद आरोपियों ने गमछे से गला दबाकर सुनील की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बस में सुनील के साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हत्या की वारदात में बदल गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मोनू उर्फ फोनू और सोनू को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी गोपालपुर कट के पास से की गई।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा, बस, मृतक का मोबाइल फोन और टिफिन बरामद किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गौरतलब है कि सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में 21 अक्टूबर को सुनील की हत्या की गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने जांच और साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









