Home » राजनीति » राहुल गांधी आजाद भारत में सभ्दाव,बराबरी, विविधता, समानता और राजनीतिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं – मुनीर अकबर

राहुल गांधी आजाद भारत में सभ्दाव,बराबरी, विविधता, समानता और राजनीतिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं – मुनीर अकबर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]


केआरजे न्यूज़ ब्यूरो।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि आज सरकार और उसके सिपहसालारों का एकसूत्रीय कार्यक्रम है– जनता को धर्म और जाति के झमेले में फंसाकर अपनी कुर्सी को बचाए रखना। देश की बागडोर एक ऐसे खूंखार तानाशाह के हाथ में है, जिसका भूत और वर्तमान सभी काला है। यह तानाशाह और डरपोक है, आलोचना से घबराता है और एक प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी नाकामियों की जिम्मेदारी कभी नहीं लेता। आज तानाशाह जनता से निवाले पर भी कर वसूल रहा है, जबकि बेतहाशा महंगाई से लोगों की कमर टूट गई है। आज पढ़े–लिखे युवा बेरोजगार फांसी पर लटक रहे हैं, किसान अपनी फसलों को खेत में जला रहे हैं। बेटियों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। देश के अधिकतर सरकारी संस्थानों को पूंजीपति मित्रों के नाम नीलाम किया जा रहा है। जहां जनता के खून पसीने की कमाई को लूटकर सरकार उद्योगपति मित्रों को मनमाना छूट दे रही हो, ऐसे में विपक्ष का धर्म है– सड़क पर उतरना और यही काम कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार कर रहे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने आगे कहा कि ऐसे भयानक दौर में जब संघ और भाजपा की जहरीली मानसिकता देश के मिजाज, इसकी तासीर, इसकी जम्हूरियत, संस्कृति और भाषा को बदलने का खतरनाक खेल खेल रही है। *ऐसे वक्त में कांग्रेस और राहुल गांधी आजाद भारत में सद्भाव, बराबरी, विविधता , समानता और राजनीतिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना लोकतंत्र में आस्था रखने वाला हर नागरिक का पहला कर्तव्य है, क्योंकि जब लोकतंत्र महफूज़ रहेगा, तभी सभी नागरिकों को हक मिलेगा। देश के हर नागरिक को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय भी तभी मिलेगा, जब लोकतंत्र के योद्धा लड़ाई जीतेंगे। मोदी सरकार के खिलाफ ये लड़ाई आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई है। ये लड़ाई हिंदुस्तान को सुखी और खुशहाल बनाने की है। ये लड़ाई देश की अस्मिता और देशवासियों की गरिमा को बचाने की है। यह लड़ाई हम सबकी है, भाजपा जैसी देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना ही हमारी असली देशभक्ति होगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This