Home » बुलंदशहर » एनजीटी के आदेश के अनुपालन में खुर्जा नगर पालिका ने अभियान चला कर अब तक वसूले लगभग 90 हजार रुपए

एनजीटी के आदेश के अनुपालन में खुर्जा नगर पालिका ने अभियान चला कर अब तक वसूले लगभग 90 हजार रुपए

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा /बुलंदशहर/एमपी सिंह राणा -9758 974 969

नगर पालिका परिषद खुर्जा द्वारा राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल द्वारा प्रदूषण के चलते दिए गए आदेशों का पालन करते हुए सड़क किनारे भवन निर्माण सामग्री बेचने वाले तथा निर्माण सामग्री  रखने वाले लोगों के खिलाफ अभियान  चलाया गया जिसके चलते लगभग 90000 रुपए की वसूली की गई।

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी का कार्य संभाले हुए उप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह ने बताया की राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल के आदेश का पालन करते हुए नगर पालिका क्षेत्र में किसी ने भी सड़क किनारे निर्माण सामग्री या अन्य प्रकार से अतिक्रमण कर रखा है उस  पर कार्यवाही की जा रही है इसके चलते नगर पालिका परिषद की टीम ने निर्माण सामग्री बेचने वाले ऐसे दुकानदारों पर कार्यवाही की है जिन्होंने सड़क के किनारे खुले में निर्माण सामग्री डाल रखी थी उन पर चालान की प्रक्रिया अपनाते हुए लगभग 90000 रुपए आज तीसरे दिन के अभियान तक वसूल किया है और जिन्होंने राशिद  नहीं कटाई है उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment