खुर्जा/बुलंदशहर/एमपी सिंह राणा।
आज स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत एन . आर.ई.सी. कॉलेज खुर्जा में स्नातक के छात्र एवं छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अंजना भगवान दास सिंघल रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. वैशाली गुप्ता द्वारा की गई ।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ओपी सिंह प्रभारी स्मार्टफोन टैबलेट द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अंजना भगवान दास सिंघल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खुर्जा ने कहा कि छात्र कैरियर निर्माण में तकनीकियों का इस्तेमाल करें और भविष्य की नींव मजबूत रखें ।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों की भविष्य के निर्माण के लिए स्मार्टफोन वितरण योजना लागू की जा रही है। प्राचार्या प्रो.वैशाली गुप्ता जी ने कहा कि वर्तमान युग तकनीकी युग है सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है । माननीय मोदी जी और हमारे मुख्यमंत्री माननीय योगी जी के द्वारा छात्रों को जो यह टेबलेट वितरण का कार्य करवाया जा रहा है यह दूर भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा । यह उनकी गांव गांव में सूचना प्रौद्योगिकी के विस्तार में सहायक है।तथा सभा में उपस्थित श्री भगवानदास सिंघल, सभासद सचिन, अभिषेक, प्रथम तथा अन्य सभी का आभार व्यक्त किया गया।डॉ.ओपी सिंह ने कहा कि दुनिया ग्लोबल हो गई है और तकनीकी या अनुभव को दुनिया भर में रोजगार उपलब्ध करा रहा है। इस अवसर पर प्रो .संजय बंसल, प्रो. इरशाद मोहम्मद खान,डॉ.संजीव कुमार, डॉ.लोकेश चौधरी,डॉ.सुनील दीक्षित, डॉ. एन. एस.पांडे, डॉ प्रीति तेवतिया, डॉ. प्रियंका, डॉ.विशाल अरोरा डॉ.चेतराम, डॉ. सचिन डॉ.ज्योति ,सर्जना यादव आदि उपस्थित रहे। उपस्थित रहे तथा विनय कुमार महेश प्रजापति योगेंद्र कुमार आशू प्रदीप जगदीश गगन आदि ने व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया। बीकॉम के विद्यार्थियों में हर्षोल्लास छाया रहा । स्मार्ट फोन लपकर सभी बहुत खुश रहे। कल्पना, लोकेश, उपेंद्र, बादल, मुकीम, अभिषेक आदि रहे।




![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












