खुर्जा /बुलंदशहर /एमपी सिंह राणा : गत वर्ष की भांती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खुर्जा नगर के कार्यकर्ताओं ने साहित्य बिक्री दिवस का उत्सव मनाया साहित्य बिक्री दिवस के कार्यक्रम पर जेवर अड्डा चौराहा पर एक कैंप लगाया गया कैंप का शुभारंभ खुर्जा नगर के माननीय नगर संघ चालक श्री सुनील जी, सह नगर संघ चालक श्री सामर्थ्य जी और जिला प्रचारक नेमपाल जी एवं विभाग सेवा प्रमुख सरवचन जी, जिला प्रचार प्रमुख लोकेश जी, के द्वारा शुभारंभ किया श्रीमान लोकेश जी ने बताया कि आज के दिन गत वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ साहित्य बिक्री दिवस पर संघ से साहित्य आता है उसका प्रचार विभाग के द्वारा सभी स्वयंसेवकों के द्वारा साहित्य बिक्री दिवस पर साहित्य की बिक्री होती है आज वीर बालक को जो देश में अपने वीर बालक हुए उनके बारे में किताब में बताया गया वीर बालक में लव कुश, प्रताप, शिवाजी जैसे महान वीरों के बारे में बताया गया फिर किताब पंच परिवर्तन है शताब्दी वर्ष पर संघ समाज में का पंच परिवर्तन लाने के लिए लगा हुआ है पंच परिवर्तन में परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्व का भाव, परिवार संरक्षण और नागरिक कर्तव्य पर जोर दिया जा रहा है तीसरी किताब अहिल्याबाई होल्कर जी के बारे में है चौथी किताब राष्ट्रभाव के पुण्य प्रवाह है जो राष्ट्र के प्रति समर्पित है वीर जिन्होंने अपना बलिदान देश के लिए दिया हम सभी को अपना समय निकालकर साहित्य पढ़ना चाहिए साहित्य पढ़ने से हम अच्छी जानकारी रखते हैं और देश के लिए समर्पित रहते हैं सभी कार्यकर्ताओं ने सभी का साहित्य बिक्री करने व साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम मे नगर कार्यवाह राजू जी ने व सह नगर कार्यवाह सुदर्शन जी नगर प्रचार प्रमुख शिवम जी सह नगर प्रचार प्रमुख जी पवन जी सह नगर सेवा प्रमुख कारण जी, तुषार जी, सोनू जी, मनीष जी, राकेश जी (सभासद) और मुकुल जी व अन्य लोग भी उपस्थित रहे ।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












