Home » मनोरंजन » “एक शाम आनंद बख़्शी के नाम” – गीतों की आत्मा को समर्पित एक ऐतिहासिक संध्या

“एक शाम आनंद बख़्शी के नाम” – गीतों की आत्मा को समर्पित एक ऐतिहासिक संध्या

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : नई दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम सभागार में अद्विक पब्लिकेशन एवं कियान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विख्यात फिल्म गीतकार आनंद बख़्शी की 95 वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य संगीत संध्या एवं पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन गत 21 जुलाई को सायं 5 बजे से 10 बजे तककिया गया किया गया। यह यादगार शाम फिल्मों में आनंद बख़्शी के मधुर एवं यादगार गीतों के अद्वितीय योगदान को समर्पित थी, जिनके लिखे करीब 4000 गीत आज भी लोगों की जुबान पर बसे हुए हैं और हर एक गीत सुपरहिट रहा है।इस खास मौके पर आनंद बख़्शी पर आधारित लेखिका संगीता बिजीथ द्वारा लिखित दो संग्रहणीय पुस्तकें का विमोचन भी किया गया। इन दोनों पुस्तकों को संगीत प्रेमियों और साहित्य के सुधी पाठकों के लिए एक अनमोल तोहफा माना जा रहा है। कार्यक्रम के धन्यवाद ज्ञापन में अद्विक पब्लिकेशन के सर्वेसर्वा अशोक गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि- “किताबें मेरी ज़िंदगी हैं। अच्छा साहित्य सामने लाना मेरा फ़र्ज़ है और काबिल लोगों को उनका मंच देना कियान फाउंडेशन का सामाजिक कर्तव्य। इस ऐतिहासिक शाम को और भी गरिमामयी बनाने में जया रावत, डॉ. सुनीता, वागीश शर्मा, सुभाष अखिल, सुरेंद्र शर्मा, नेहा रावत, प्रवीण त्रिपाठी, उत्कर्ष गर्ग, विपिन राजभर, अनिल शर्मा ,इन्जी. यश शर्मा एवं अनेक प्रतिष्ठित लेखिकाओं और साहित्यिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से योगदान दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

1 thought on ““एक शाम आनंद बख़्शी के नाम” – गीतों की आत्मा को समर्पित एक ऐतिहासिक संध्या”

  1. दोनो किताबों के नाम और कीमत बताने का कष्ट करें और ये कहां उपलब्ध होंगी इसकी जानकारी भी देने का कष्ट करे।

    Reply

Leave a Comment