बुलंदशहर : 11 / अगस्त / 2025 : अनूपशहर कस्बा चौकी से 100 मीटर दूर शनिवार की देर रात करीब नौ बजे 10 फीट लंबा अजगर देखकर लोग सहम गए। एक युवक ने कस्बा चौकी पर पहुंचकर इसकी सूचना दी। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचित किया। वनरक्षक रहीस ने बताया कि अजगर रोड़ी के ढेर से पास के पेड़ पर चढ़ गया था। इस कारण वन विभाग की टीम को उसे पकड़ने में 50 मिनट का समय लग गया। अजगर के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के रेंजर प्रवेश कुमार ने बताया कि अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












