श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट : खुर्जा में आज /11-08-2025/ भाटी डेरी दाताराम चौक पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया | जिसमें देसी घी की कचोड़ी और सब्जी तथा सूजी के हलवा का वितरण श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के संरक्षक माननीय श्री किशन पाल सिंह भाटी जी की तरफ से किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वालों ने कहा कि श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट सर्वजातीय गरीब कन्याओं का निशुल्क विवाह प्रतिवर्ष कराती है।
श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के संरक्षक श्री किशन पाल सिंह भाटी जी ने कहा कि इस वर्ष सर्वजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन 25 दिसंबर को खुर्जा किया जाएगा। इसमें जो गरीब कन्याओं के जोड़े बनेंगे उनका विवाह बहुत ही धूमधाम भव्यता के साथ श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट पंजीकृत शाखा खुर्जा के तत्वाधान में बिल्कुल निशुल्क किया जाएगा। नगर उपाध्यक्ष नवीन बंसल ऑटो पार्ट्स ने कहा इस वर्ष सर्वजातीय सामूहिक वैवाहिक परिचय सम्मेलन में अमीर कन्याओं के भी फार्म स्वीकार किए जाएंगे। जिससे उनके भी जोड़े बन सकें और वह अपने हिसाब से विवाह संपन्न कराएं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल कबाड़ी ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विराट भजन संकीर्तन रसोत्सव 17 अगस्त- 2025 को श्री गौरीशंकर मंदिर खुर्जा में किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष श्री बसंत कानोडिया जी ने कहा कि विराट भजन संकीर्तन रसोत्सव में श्रद्धेय श्री हीरा पागल गोस्वामी जी अपने भजन कीर्तन के सभी का मन मोह लेंगे।
इस अवसर पर डीसी गुप्ता कांटे वाले, किशनपाल सिंह भाटी, अरविंद भाटी, विकास भाटी, सोनू, प्रदीप पंडित पत्रकार, मौर्य श्रोतिय, शौर्य प्रकाश गौड़ ,बसंत कानोडिया, पीयूष अग्रवाल, नवीन बंसल ऑटो पार्ट्स, राजेश अग्रवाल मारुति, सरिता रानी गुप्ता, प्रांशु अग्रवाल, विपिन सिसोदिया, चमन लाल जुनेजा, शैलेंद्र सोलंकी, आदि का विशेष सहयोग रहा।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।













2 thoughts on “श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा विशाल भंडारे का किया आयोजन”
बहुत ही सुंदर प्रेजेंटेशन किया गया है। लेखक एमपी सिंह की कलम से। एमपी सिंह जी सरल, सोम्य स्वभाव के धनी हैं।
प्रोत्साहन के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद