Home » बुलंदशहर » खुर्जा में दशहरा चामुंडा मंदिर को विस्थापित नहीं करने की मांग को लेकर क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन

खुर्जा में दशहरा चामुंडा मंदिर को विस्थापित नहीं करने की मांग को लेकर क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 11 / अगस्त / 2025 :  खुर्जा तहसील में स्थित ग्राम दशहरा खेरली के पातालिय (स्वयंभू) चामुंडा मंदिर को विस्थापित नहीं करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन क्षेत्राधिकारी महोदय  खुर्जा को सौंपा गया है। मंदिर लगभग 250 साल पुराना है और टीएचडीसी की परिधि में आता है। वर्ष 2017 में टीएचडीसी के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के बीच हुए अनुबंध में मंदिर को न हटाने का आश्वासन दिया गया था। इसके अलावा, इस मामले में हाईकोर्ट में एक रिट पिटीशन भी दायर है। मंदिर को विस्थापित नहीं करने की मांग को लेकर किसान मजदूर सगठन  से योगेश चौहान ,गौरव ठाकुर ,भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति से बिट्टी गोड ,हिंदू जागरण मंच से मनोज ठाकुर ,समाजसेवी हरविंदर सिंह चौहान समेत कई अन्य संगठनों के लोगों ने पुलिस क्षेत्राधिकार खुर्जा पूर्णिमा सिंह को ज्ञापन सौंपा। मंदिर लगभग 250 साल पुराना है और टीएचडीसी की परिधि में आता है। वर्ष 2017 में हुए अनुबंध में मंदिर को न हटाने का आश्वासन दिया गया था। हाईकोर्ट में दायर रिट पिटीशन में भी मंदिर को विस्थापित न करने की मांग की गई है। मंदिर को विस्थापित न किया जाए और भक्तों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment